- Hindi News
- National
- Batala News Development Work Of Streets Drains And Crematoriums In Village Gadis
गांव गादड़ियां में गलियों/नालियों व श्मशानघाट के विकास कार्य शुरू
तिब्बड़ी कैंट |विधानसभा हलका दीनानगर अधीन पड़ते गांव गादड़ियां के श्मशानघाट की हालत बहुत दयनीय थी और हलका विधायिका व कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी ने गांव की बेहतरी व विकास के लिए ग्रांट जारी की है। इससे गलियों/नालियों और श्मशानघाट की हालत में सुधार लाया जा रहा है। गांव की सरपंच हरभजन कौर ने बताया कि श्मशानघाट पर 2 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। जबकि गांव के विकास के लिए 20 लाख रुपए की ग्रांट संबंधी सरकार से मांग की गई है। इस मौके पर पंच रक्षा देवी, समित्री देवी, मनप्रीत कौर, हरबंस सिंह, बलदेव सिंह, नंबरदार जरनैल सिंह, पूर्व सरपंच जोगिंदर सिंह, अमरीक सिंह व अन्य मौजूद थे।