- Hindi News
- National
- Batala News Discussion On 17 Demands Of Raw Fired Personnel From Punjab During The Meeting
मीटिंग के दौरान पंजाब से कच्चे-पक्के कर्मियों की 17 मांगों पर की विचार-चर्चा
सफाई सेवक यूनियन पंजाब की मीटिंग चंडीगढ़ में अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय कुमार, स्थानीय सरकार पंजाब के लोकल बॉडी के डायरेक्टर भूपिंदर सिंह और ज्वाइंट डायरेक्टर पंजाब राकेश कुमार के साथ हुई। मीटिंग में पूरे पंजाब में से कच्चे-पक्के मुलाजिमों की 17 मांगों को लेकर मंथन किया, जिसकी अगुवाई राज्य प्रधान अशोक ने की। जिसमें पूरे पंजाब की 21 मेंबरी टीम शामिल हुई, जिनमें बटाला से 4 मेंबर रमेश जनरल सचिव पंजाब, वजीरा भट्टी उप प्रधान पंजाब, विक्की कल्याण जनरल सचिव पंजाब, त्रिवेणी चौहान प्रेस सचिव पंजाब पहुंचे।
इस दौरान रमेश, वजीरा भट्टी ने कहा कि उनकी मांगों को लेकर अधिकारियों ने कोई तसल्लीबख्श जवाब नहीं दिया है। अगर उनकी मांगों को न माना गया तो 16 अप्रैल 2020 को पंजाब के सफाई यूनियन के समूह जत्थेबंदियों द्वारा पंजाब के राज्य प्रधान अशोक की अगुवाई में पंजाब लोकल बॉडी मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा के निवास स्थान के बाहर धरना दिया जाएगा।
यूनियन की अतिरिक्त मुख्य सचिव के साथ चंडीगढ़ में मांगों को लेकर मीटिंग
अधिकारियों से मीटिंग के बाद सफाई सेवक यूनियन पंजाब के सदस्य।