रात दस बजे के बाद डीजे बजा तो होगी कार्रवाई
गुरदासपुर | डीसी मोहम्मद इश्फाक के निर्देशों पर थाना सिटी पुलिस में मेरिज पैलेस मालिकों की बैठक हुई। बैठक में डीएसपी सिटी सुखपाल सिंह विशेष तौर पर शामिल हुए। इस दौरान सभी पैलेस मालिकों को निर्देश दिए गए कि रात 10 बजे के बाद डीजे नहीं चलेगा। डीएसपी सुखपाल सिंह ने कहा कि हाई कोर्ट के आदेश हैं कि मैरिज पैलेस में रात 10 बजे के बाद डीजे नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि आदेशों की उल्लंघना करने वाले पर बनती कार्रवाई की जाएगी।