कोरोना से डरे नहीं, सचेत रहें : डॉ. जुगल
सिविल सर्जन डॉ. जुगल किशोर ने बताया कि नेशनल हेल्थ मिशन सेहत व परिवार भलाई विभाग पंजाब की तरफ से लोगों को कोरोना वायरस प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है ताकि लोग इससे घबराएं ना बल्कि इसके खिलाफ सुचेत होकर खुद जागरुक हों और दूसरों को भी जागरुक करें।
उन्होंने बताया कि नोवल कोरोना वायरस-कोविड-19 के माहौल के देखते हुए सेहत विभाग लोगों से आह्वान करता है कि लोगों के बड़े एकत्र वाले होली संबंधी कार्यक्रम/समारोह ना कराए जाएं। वाटर स्पोर्ट्स, रेन होली या भीड़ वाली जगहों पर जाने से परहेज करें।उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से डरने की नहीं बल्कि सुचेत और जागरुक होने की ज़रुरत है। होली खेलने से परहेज करें। यदि जरुरी हो तो सिर्फ कुदरती रंगों का ही प्रयोग करे। यदि कोई पिछले 14 दिनों में कोविड-19 (कोरोना वायरस) से प्रभावित क्षेत्र या प्रभावित व्यक्ति के संपर्क में आया है तो वह भीड़-भाड़ वाली जगह पर ना जाए और ना ही होली खेले। ऐसा करने से फ्लू दूसरे लोगों में फैलने का खतरा है।
सिविल सर्जन ने बताया कि सेहत विभाग की तरफ से लंगर लगाने संबंधी भी सलाह दी गई है कि लंगर खाने से पहले हाथों की अच्छी से सफाई करें। लंगर प्रबंधक लंगर में बैठने से पहले और बाद संगत के लिए हाथ साबुन से धोने का प्रबंध करें। लंगर घर की पूरी तरह सफाई रखी जाए। कोशिश करें कि एक पंगत उठने के बाद सफाई की जाए और उपरांत दूसरी संगत बैठाई जाए। लंगर सेवा करने वाले सेवादार भी सफाई का पूरा ध्यान रखें, हाथों में ग्लव्स पहने और सिर ढककर रखें।
उन्होंने बताया कि संदिग्ध मरीज संबंधी सूचना नेशनल/स्टेट कंट्रोल रुम नंबर या हेल्पलाइन नंबर 104 पर दें। इसी प्रकार स्टेट कंट्रोल 088720-90029 और 0172-2920074 पर भी जानकारी हासिल की जा सकती है। इसके अलावा कोरोना वायरस संबंधी 01874-240920 नंबर पर जानकारी दी या प्राप्त की जा सकती है।
} ये रखें सावधानियां... {हाथ मिलाने, गले लगने या शारीरिक संपर्क ना करें { जिस व्यक्ति को खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ हो उससे कम से कम एक मीटर की दूरी बनाकर रखें { भले ही हाथ साफ दिखाई दे रहे हैं तो भी अपने हाथों को समय-समय पर साबुन और पानी से कम से कम 20 सैकेंड तक साफ करते रहें या एल्कोहल बेस्ड सेनीटाइजर का इस्तेमाल करें { होली खेलते समय स्वच्छ सांस लेने के तरीके अपनाएं { खुले में ना थूकें और यदि खांसी या छींक आ रही है तो मुंह को रुमाल या टिशू से ढककर रखे {रुमाल ना होने की सूरत में अपनी कोहनी से मुंह को ढके इसके बाद साबुन से अच्छी तरह हाथ साफ करें।