पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Batala News Dr Sarabjit Randhawa Became The Head Of The Punjab State Veterinary Officer Association

डॉ. सरबजीत रंधावा पंजाब स्टेट वेटरनरी ऑफिसर एसोसिएशन के प्रधान बने

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पंजाब स्टेट वेटरनरी ऑफिसर एसोसिएशन के प्रधान डॉ.अशोक शर्मा द्वारा दिए गए इस्तीफे के बाद राज्य कार्यकारिणी की मीटिंग के दौरान डॉ.सरबजीत सिंह रंधावा को प्रधान और डॉ.कंवर अनूप सिंह कलेर को सीनियर वाइस प्रधान चुना गया। इस मौके डॉ.अशोक शर्मा द्वारा बतौर प्रधान लंबे समय से पंजाब स्टेट वेटरनरी ऑफिसर एसोसिएशन को अगुवाई देने की सराहना की गई और उनको बतौर पैटर्न नामजद किया गया। नए चुने गए डॉ.सरबजीत सिंह रंधावा ने कहा कि नए भर्ती हुए वेटरनरी अफसरों को नियुक्ति पत्र दिलाने, नए वेटरनरी अफसरों की भर्ती, पलगआउट सीमन स्ट्रॉ संबंधी नोटिफिकेशन, वेटरनरी जत्थेबंदियों के समूह ग्रुपों को जोड़ना, ग्रामीण विकास विभाग से पशु पालन विभाग में शामिल हुए वेटरनरी अफसरों की सीनियरता सूची तैयार करने के बारे, विभाग में खाली पड़ी सीनियर वेटरनरी अफसर और डिप्टी डायरेक्टर की पोस्टें तरक्की के जरिए जल्द भरने के बारे और पशु संस्थाओं में दवाइयों की सप्लाई सही ढंग से करवानी आदि जत्थेबंदी की पहल होगी।

डॉ. रंधावा ने पशु पालन, मछली पालन और डेयरी विकास मंत्री पंजाब तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा ने भैंसों और गायों में बनावटी
गर्भदान के रेटों में भारी कमी करने पर बाजवा का पंजाब स्टेट
वेटरनरी ऑफिसर एसोसिएशन द्वारा धन्यवाद करते हुए कहा कि भैंसों और गायों के गर्भदान के लिए आम टीके का रेट 75 रुपए से कम करके 25 रूपए, ईटीटी टीके का रेट 150 रुपए से कम करके 35 रूपए, इंपोर्टेड टीके का रेट 300 रुपए से कम करके 50 रुपए और सेक्सड सीमन का रेट 1000 रुपए से कम करके 300 रुपए करके पशु पालकों को राहत दी है। इस मौके डॉ.
रंधावा ने 11वीं राष्ट्रीय पशुधन चैंपियनशिप बटाला में पशु पालकों द्वारा बड़ी गिनती में पहुंचने पर पशु पालन, मछली पालन और डेयरी विकास विभाग के संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा इस मेले को कामयाब करने के लिए योगदान देने पर धन्यवाद किया। इस मौके डॉ. टीपी सैणी, डॉ. रजिंदर सिंह, डॉ. सवरनजीत सिंह, डॉ. गुरदेव सिंह, डॉ. अमित, डॉ. तेजिंदर सिंह, डॉ. सुखराज बल, डॉ. नवदीप सिंह, डॉ. भूपेश गर्ग, डॉ.संदीप गुप्ता, डॉ. विपन बराड़, डॉ. पुनीत, डॉ. गुरजीत सिंह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...