- Hindi News
- National
- Gurdaspur News Drink Mother39s Milk For A Newborn For 6 Months Dr Multani
नवजात बच्चे को 6 माह तक मां का दूध ही पिलाएं : डॉ. मुल्तानी
पोषण संबंधी जानकारी देते एसएमओ डॉ. इकबाल सिंह मुल्तानी।
गुरदासपुर | अच्छा खान-पान अच्छी सेहत दे सकता है। शरीर के सही पोषण के लिए जरूरी नियमों की पालना करनी चाहिए। यह बात सीएचसी काहनूवान के सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. इकबाल सिंह मुल्तानी ने पोषण संबंधी जानकारी देते हुए कही। डॉ. मुल्तानी ने कहा कि नवजात बच्चों को जन्म के एक घंटे में मां द्वारा दूध पिलाने से बच्चे की मौत का खतरा 20 फीसदी तक कम हो जाता है। जो माताएं बच्चों को अपना का दूध नहीं पिलातीं, उनमें निमोनिया व अन्य बीमारियों का खतरा अधिक हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि बच्चे को जन्म से 6 माह तक सिर्फ मां का दूध ही पिलाएं। इस मौके डॉ. अमरिंदर बाजवा, डॉ. भगवान दास, राकेश, गुरनाम कौर, शशि बाला आदि मौजूद थे।