- Hindi News
- National
- Dina Nagar News Driver Fell From Bike Slipped In Pit Tractor Trolley Crushed
गड्ढे में स्लिप हुई बाइक से गिरा चालक, ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचला
नानोनंगल रोड पर गांव गवालिया के पास सड़क पर गड्ढों के कारण स्लिप हुई बाइक से गिरे एक व्यक्ति की पीछे से आए ईंटों से लदे ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। हेलमेट भी बाइक सवार को बचा नहीं सका। ट्रैक्टर-ट्राली के टायर के नीचे आकर हेलमेट टूट गया और उसके उसका सिर कुचला गया।
मृतक की पहचान नरोट जैमल सिंह के गांव भोला खड़खड़ा वासी यशपाल (34) पुत्र बलदेव राज के रूप में हुई है। वह गांव जट्टूवाल में रिश्तेदार के पास जा रहा था। गांव गवालिया के पास सड़क पर पड़े गड्ढों में अचानक उसका मोटरसाइकिल स्लिप कर गया, जिससे वह सड़क पर गिर गया। इतने में पीछे से ईंटों से लदी आई ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और टायर बाइक सवार के सिर से गुजर गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली वहीं छोड़ कर चालक भाग गया। बताया गया है कि यशपाल लकड़ी का काम करता था। घर में उसकी प|ी और एक बेटा व बेटी है। पुलिस स्टेशन दीनानगर के एएसआई पाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।
लाश को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते एएसआई पाल सिंह।