शिक्षा नारी शक्ति का आधार : प्रिं. तुली
एसएसएम काॅलेज दीनानगर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। डॉ. राजन हांडा ने महिला दिवस के बारे में विस्तार से बताया। प्रिंसिपल डॉ. आरके तुली ने कहा कि आज शिक्षा की बदौलत नारी ने प्रत्येक क्षेत्र में अपना वर्चस्व कायम किया है। प्रो. मोनिका ने महिला दिवस की पृष्ठभूमि, महत्व और आधुनिक परिवेश पर रोशनी डाली। इस माैके पर कविता, भाषण और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं करवाई गईं। भाषण में विशाल प्रथम, शीतल द्वितीय, कर्मजोत तृतीय, कविता उच्चारण में रवनीत प्रथम, इतिहास विभाग से रवनीत द्वितीय, सपना तृतीय रही।