पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dina Nagar News Education Officials Visited 5th Examination Centers Wishing All The Best

शिक्षा अधिकारियों ने 5वीं के परीक्षा केंद्रों में विजिट की, शुभकामनाएं दीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुरदासपुर| शिक्षा विभाग द्वारा भेजी 5वीं बोर्ड की परीक्षा शुरु हो चुकी है। पहले दिन डीईओ (ए) विनोद कुमार मत्री, डिप्टी डीईओ बलबीर सिंह और पढ़ो पंजाब-पढ़ाओ पंजाब जिला कोआर्डिनेटर पवन कुमार अत्री ने अलग-अलग परीक्षा केंद्रों में विजिट कर विद्यार्थियों को पैन और टॉफियां देकर शुभकामनाएं दीं। डीईओ मत्री ने बताया कि 5वीं की परीक्षा सुचारु ढंग से चलाने, नकल रहित परीक्षा और विद्यार्थियों की सुविधा के लिए शिक्षा विभाग की हिदायतों पर अमल करते हुए स्कूल स्तर पर ही सेंटर बनाए गए हैं। शिक्षा अधिकारियों ने ब्लॉक डेरा बाबा नानक काहलावाली परीक्षा सेंटर में विजिट कर बच्चों को शुभकामनाएं दीं। डिप्टी डीईओ बलबीर सिंह ने ब्लॉक धारीवाल-1 के फज्जूपुर/लेहल/बब्बरी, ब्लॉक धारीवाल-2 के पुराने धारीवाल और ब्लॉक गुरदासपुर-1 के विर्क तलवंडी में विजिट किया।
खबरें और भी हैं...