पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dina Nagar News Ekta Gets Miss And Varun The Title Of Mr Vivekananda In Farewell

फेयरवेल में एकता को मिस और वरुण को मिस्टर विवेकानंद का खिताब मिला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल में प्रिंसिपल रमा शर्मा की अध्यक्षता में फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल से शिक्षा मुकम्मल कर विदा हो रहे दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को नौवीं कक्षा की तरफ से विदाई पार्टी दी गई। स्कूल डायरेक्टर जीआर महाजन कार्यक्रम के मुख्यातिथि थे। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर कार्यक्रम को यादगार लम्हों में समेट दिया।

नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा के अपने सीनियर सहपाठियों को उपहार भेंट किए। एकता को मिस विवेकानंद और वरुण को मिस्टर विवेकानंद के खिताब दिया।

कनिका और रविश रनरअप रहे। मुख्यातिथि ने उन्हें सम्मानित किया और विद्यार्थियों को पूरी लगन से मेहनत से अपनी परीक्षा की तैयारी करने को प्रेरित किया। इस मौके पर रेणु महाजन, रेणु शर्मा, संतोष, उर्मिल, भारत भूषण, मीनू ठाकुर, आशु, राज व कमलेश मौजूद थे।

स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल में फेयरवेल समारोह का आयोजन

मिस व मिस्टर विवेकानंद को सम्मानित करते मुख्यातिथि डायरेक्टर जीआर महाजन और प्रिंसिपल रमा शर्मा।-भास्कर
खबरें और भी हैं...