एन्वायरमेंटल प्रोटेक्शन सोसायटी के सदस्यों ने की डीसी से मुलाकात
एन्वायरमेंटल प्रोटेक्शन सोसायटी के सदस्यों ने वीरवार को डीसी मोहम्मद इश्फाक के साथ मुलाकात की। इस दौरान सदस्यों ने डीसी को सोसायटी के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्हें बताया कि सोसायटी पिछले लंबे समय से पर्यावरण बचाव को लेकर कई तरह के प्रयास कर रही है। इस दौरान डीसी को फूलों का गुलदस्ता भी भेंट किया।
इस मौके सोसायटी के पैटर्न हीरामणि अग्रवाल, सचिव अशोक पुरी, कैशियर इंद्रजीत सिंह बाजवा, सदस्य राजिंदर कुमार और पुरषोत्तम लाल शर्मा मौजूद थे।
डीसी मोहम्मद इश्फाक को गुलदस्ता भेंट करते सोसायटी के सदस्य।