- Hindi News
- National
- Batala News Family Is Not Satisfied With The Investigation In Mukesh39s Murder Case Raised Demand For Investigation From Cbi
मुकेश की हत्या के मामले में परिवार बोला-जांच से संतुष्ट नहीं, सीबीआई से जांच की उठाई मांग
वीरवार दोपहर मृतक मुकेश की प|ी मितू नैयर ने अपने परिजनों के साथ प्रेसवार्ता कर हत्या के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। वहीं, परिवार की मदद के लिए लोक इंसाफ पार्टी के नेता विजय त्रेहन व शिवसेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा भी पहुंचे।
वहीं, मितू नैयर ने आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत से ही
उसके पति की मौत हुई है। मितू ने कहा कि उसके पति के चरित्र पर लगाए जा रहे आरोप सरासर गलत हैं। उसके पति के बेदाग चरित्र पर सभी मोहल्ला निवासी सहमति जता रहे हैं। मितू ने कहा कि अब उसका पुलिस से विश्वास उठ गया है। मितू ने मुकेश हत्या मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस सच सामने नहीं लाती है तो वह अपने बच्चों सहित सोमवार को एसएसपी कार्यालय के बाहर आत्मदाह करेंगी।
आरोपियों के बयानों की होगी जांच |एसपी हेडक्वार्टर जसबीर सिंह राय ने कहा कि आरोपियों ने मीडिया समक्ष जो मुकेश के बारे में बयान दिए हैं, उनको भी जांच से जोड़ा जाएगा। पुलिस जांच में दोनों आरोपी ही सामने आए हैं।
प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए मृतक की प|ी मितु नैय्यर व अन्य।