पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Batala News Family Sleeping On Second Floor Revolver Cash And Gold Chain Stolen From Home

दूसरी मंजिल पर सोया रहा परिवार, घर से रिवाॅल्वर, नगदी व सोने की चेन चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुरदासपुर | रामशरणम कालोनी में परिवार घर की दूसरी मंजिल पर सोया रहा और चोर वारदात को अंजाम देकर चलते बने। राजिंदर सिंह पुत्र संतोख सिंह निवासी रामशरणम कालोनी ने बताया कि उनका पूरा परिवार घर की दूसरी मंजिल पर सो रहा था। सुबह करीब साढ़े 6 बजे वह नीचे उतरकर आए तो देखा कि दरवाजे का लॉक टूटा पड़ा था। कमरे में लकड़ी की अलमारी से चोर उनका लाइसेंसी रिवाॅल्वर, 10 हजार रुपए और 18 ग्राम की सोने की चेन चुरा ले गए थे। रिवाॅल्वर उन्होंने अपनी हिफाजत के लिए रखा हुआ था। थाना सिटी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

उधर, थाना बहरामपुर के तहत आते गांव रायपुर में चोर पांच बिजली की मोटरें चुरा ले गए। लेखराज सैनी निवासी रायपुर ने बताया कि उन्होंने दो कमरे बनाकर पांच हाॅर्स पावर की दो मोटरें लगा रखी हैं। सुबह जब वह जमीन की तरफ गए तो देखा कि दोनों कमरों के ताले टूटे पड़े थे और मोटरें गायब थीं। बाद में उन्हें पता चला कि उनके पड़ोसी नंद लाल, जसविंदर सिंह और किशनचंद की मोटरें भी चोरी हैं। थाना बहरामपुर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
खबरें और भी हैं...