पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Batala News Fir Will Be Made Against Those Who Made Photo Viral With Weapons Ghuman

हथियारों सहित फोटो वायरल करने वालों पर होगी एफआईआर : घुम्मण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बटाला | अब सोशल मीडिया पर भी हर एक अकाउंट की एक्टिविटी पर बटाला पुलिस पैनी नजर टिकाए हुए है। एसएसपी बटाला ओपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने कहा कि सोशल मीडिया पर हथियार सहित अपनी फोटो अपलोड करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार द्वारा 2016 में सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ अपनी फोटो अपलोड करने वालों के खिलाफ कानून बनाया गया है। जिसके तहत पुलिस जिला बटाला में सोशल मीडिया में हथियारों सहित अपनी फोटो वायरल करने वालों पर मामले दर्ज हो चुके हैं। एसएसपी ने कहा कि अगर कोई भी सोशल मीडिया पर हथियारों सहित फोटो वायरल करता पाया गया तो सख्त कार्रवाई होगी।
खबरें और भी हैं...