पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मिशन फतेह के तहत पहले ग्रुप की कोचिंग समाप्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कादियां | सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी के लिए युवाओं को जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो गुरदासपुर में मिशन फतेह के तहत मुफ्त कोचिंग दी जा रही है। जिला रोजगार अफसर पुरुषोत्तम सिंह चिब्ब और जिला गाइडेंस काउंसलर परमिंदर सिंह सैणी ने बताया कि पहले ग्रुप में फूड सेफ्टी अधिकारियों की परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को 13 दिन की कोचिंग दी गई है। यह ट्रेनिंग माहिर प्रोफेसरों द्वारा दी जा रही है। ट्रेनिंग के दौरान घर जैसा माहौल और रिफ्रेशमेंट का भी प्रबंध किया गया। परमिंदर सिंह सैणी ने बताया कि मिशन फतेह के तहत मुफ्त कोचिंग संबंधी जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7888592634 पर संपर्क किया जा सकता है।
खबरें और भी हैं...