- Hindi News
- National
- Batala News Former Salesman Accuses Showroom Owner Of Snatching Bike And Scuffle
पूर्व सेल्समैन ने शोरूम के मालिक पर बाइक छीनने व हाथापाई के जड़े आरोप, कंप्लेंट दी
शोरूम के मालिक सोनू ने आरोपों को नकारा
बुधवार को ठठियारी मोहल्ला के रहने वाले करण सिंह ने एक शोरूम के मालिक के खिलाफ करीब 20 दिन पहले रास्ते में रोककर बाइक छीनने, हाथापाई व गाली गलौच करने के आरोप में सिटी थाने में शिकायत दी थी। करण सिंह ने पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित करण सिंह ने कहा कि करीब तीन साल पहले वह बटाला के नेहरू गेट के नजदीक स्थित एनआरआई शोरूम में सेल्समैन का काम करता था। उसके द्वारा वहां से काम छोड़ दिया गया था, जिसके बाद उसके द्वारा किसी और दुकान में काम किया जा रहा है। करण सिंह ने आरोप लगाया कि 20 फरवरी को सुबह पौने 9 बजे वह खजूरी गेट पर किसी काम से जा रहा था, जब वह लव कुश चौक के नजदीक पहुंचा तो एनआरआई शोरूम के मालिक सोनू द्वारा मुझे रोका गया। सोनू के साथ कुछ अज्ञात लोग भी थे, सोनू द्वारा मेरे साथ हाथापाई की गई और मेरी बाइक भी छीन ली। करण ने कहा कि उसके द्वारा 20 फरवरी को पुलिस को शिकायत भी दी गई थी, लेकिन पुलिस ने 20 दिन बीत जाने के बाद भी उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई नही की। उधर, इस संबंध में एनआरआई शोरूम के मालिक सोनू ने कहा उन पर लगाए जा रहे आरोप झूठे हैं। सोनू ने कहा कि उक्त करण सिंह उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है। सोनू ने कहा कि करण सिंह से कोई बाइक नहीं छीना, बल्कि करण सिंह खुद घर आकर बाइक देकर गया है। सोनू ने कहा कि करण सिंह उनके शोरूम में काम करता था, उस समय का उससे करीब 90 हजार रुपए का बकाया लेने वाला था। पैसे न देने पड़ें, उसके लिए इस तरह के आरोप लगा रहा है।
वहीं, इस संबंध में एसएचओ सिटी सुखविंदर सिंह ने कहा कि मामला उनके ध्यान में हैं। मामले की जांच के लिए दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। जो भी पार्टी गलत होगी उस पर कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी देते हुए कर्ण सिंह।