पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Batala News Furore Over The Report Of A Patient Suspected Of Corona Virus

कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज मिलने की सूचना पर हड़कंप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटली से न्यू आनंद विहार कॉलोनी में रिश्तेदार के पास आई थी महिला, संदेह पर ही दे दी सूचना

डॉ. भल्ला बोले- घबराएं नहीं, सुझावों पर अमल करें | डॉक्टरों ने मां-बेटे की जांच की, लेकिन उनमें कोरोना वायरस का कोई लक्ष्ण दिखाई नहीं दिया, फिर भी सेहत विभाग द्वारा परिवार को हैंड ग्लब्स और मास्क दिए गए। डॉक्टर भल्ला ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर सेहत विभाग पूरी तरह से सतर्क है, लोगों को घबराहट में आने की जरूरत नहीं। कोरोना से बचाव के लिए सुझाए गए उपायों पर लोग अमल करें।

जानकारी लेते डॉ. भल्ला व सेहत अधिकारी।

बटाला | न्यू आनंद विहार कॉलोनी में रविवार रात कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज मिलने की सूचना पर सेहत विभाग और पुलिस व नागरिक प्रशासन में हड़कंप मच गया। सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. संजीव कुमार भल्ला को सूचना मिली कि न्यू आनंद विहार कॉलोनी में इटली से एक परिवार के कुछ लोग आए हैं और उनमें कोरोना वायरस हो सकता है। सूचना देने वाले ने समझा कि इटली में कोरोना वायरस फैला हुआ है।

सूचना मिलने पर डॉ. भल्ला ने नागरिक प्रशासन और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर हरकत में आए प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम और एंबुलेंस कॉलोनी में भेज दी। कॉलोनी में प्रशासन की हरकत के बाद वहां रहने वाले लोग भी सहम गए। बाद में एसएमओ डॉ.भल्ला ने बताया कि 28 फरवरी को इटली में रहने वाली एक महिला अपने दो साल के बच्चे के साथ बटाला की न्यू आनंद विहार कॉलोनी में रहने वाले अपने रिश्तेदारों के पास आई थी। इटली में कोरोना वायरस से हुई मौतों की खबरों के बाद किसी ने उनके बारे सूचना दी थी। सूचना पर नागरिक प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया, जिस पर पुलिस के अलावा प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए।
खबरें और भी हैं...