पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gurdaspur News Golden Group Fulfills 39manav Seva Madhav Seva39 Vow Neemish

गोल्डन ग्रुप ने ‘मानव सेवा माधव सेवा’ प्रण को पूरा कर दिखाया : नीमिश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ऑल इंडिया श्री सत्य साईं सेवा का प्रतिनिधिमंडल हरदोछनी रोड स्थित गोल्डन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में पहुंचा, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। प्रतिनिधिमंडल में ऑल इंडिया श्री सत्य साईं सेवा ऑर्गेनाइजेशन पुटापर्थी (आंध्रा प्रदेश) के प्रधान नीमिश पांड्या व उनकी प|ी, ट्रस्टी मेंबर आरके र|ाकर व उनकी प|ी, कार्यकारी मेंबर वीके कपूर, मनिंदर सिंह, नेशनल बाल विकास कोआर्डिनेटर कमला पांड्या, एन रमानी, केएम राव, रामेश, मनोहर शेट्‌टी, हरानी, वसुधा, वासुकी, शीतल, नागेश धकापा, कोटेश्वर राव, संतोष शेट्‌टी, लक्ष्मीकांत शर्मा, ओशो साईं, सुरिंदर महाजन, प्रवीण दोसांज, राकेश कपूर व अन्य कई अधिकारी शामिल रहे। प्रधान पांड्या ने गोल्डन ग्रुप ने मानव सेवा माधव सेवा के प्रण को पूरा कर दिखाया है। इसके बाद ट्रस्टी मेंबर आरके र|ाकर ने बाबा के संदेश व उनकी शिक्षाओं के प्रति अपने विचार रखे। ऑर्गेनाइजेशन पंजाब के प्रधान मनिंदर सिंह ने भी समूह पंजाब में साईं सेवा समितियों के द्वारा कराए जा रहे सेवा कार्यों का विवरण दिया। चेयरमैन डॉ. महाजन ने कहा कि अब तक 24 निशुल्क दिव्यांग कैंपों का आयोजन हो चुका है।डॉ. महाजन ने बताया कि गुरुवार को कड़ी चावल के लंगर की व्यवस्था भी गुरदासपुर में गरीब लोगों की सुविधा के लिए पिछले कई वर्षों से चल रही है।

पहली से 5वीं तक के बच्चों की अंतिम जांच शुरू : डीईओ


गुरदासपुर|सरकारी स्कूलों में \\\'पढ़ो पंजाब-पढ़ाओ पंजाब\\\' प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है। इसके तहत शिक्षक विद्यार्थियों को विशेष योजनाबंदी के तहत पढ़ा रहे हैं। पहली से 5वीं तक के बच्चों की अंतिम जांच शुरू हो चुकी है। डीईओ (ए) विनोद कुमार मत्री ने बताया कि प्राइमरी स्कूलों में पढ़ते बच्चों की अंतिम जांच शुरू हो गई है। शिक्षकों को शिक्षा विभाग से भेजे जांच पत्र पहुंचाए जा चुके हैं। अंतिम जांच 7 मार्च से 9 मार्च तक कराई जा रही है। यह जांच स्कूल शिक्षकों द्वारा की जा रही है। पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। उन्होंने िशक्षकाेें काने हिदायत देते हुए जांच पारदर्शी ढंग से करने के लिए कहा। उधर, शिक्षा अधिकारियों ने अलग-अलग स्कूलों में विजिट कर स्कूलों में हो रही अंतिम जांच का जायजा लिया। इस मौके पर डिप्टी डीईओ बलबीर सिंह व पढ़ो पंजाब-पढ़ाओ पंजाब के जिला कोऑर्डिनेटर पवन अत्री मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...