- Hindi News
- National
- Gurdaspur News Guest Faculty Assistant Professor In Struggling Mood Started Picketing Outside Government College
गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसर संघर्ष के मूड में, सरकारी कॉलेज के बाहर शुरू किया धरना
सरकारी कॉलेज में पिछले लंबे समय से सेवाएं दे रहे गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसर बुधवार को कॉलेज के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसर संघर्ष कमेटी पंजाब के आह्वान पर उन्होंने क्लासेज का बायकॉट कर रोष धरना दिया और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। संघर्ष कमेटी मेंबर प्रोफेसर हरमिंदर सिंह डिंपल, प्रोफेसर रविंदर सिंह, प्रोफेसर गुलशनदीप, प्रोफेसर अरमिंदर सिंह, प्रोफेसर हुक्म चंद, प्रोफेसर जसविंदर सिंह, प्रोफेसर पलविंदर वर्मा, प्रोफेसर जोगा सिंह, प्रोफेसर धर्मजीत सिंह मान व प्रोफेसर बख्शीश आजाद ने बताया कि वे लंबे समय से सरकारी कॉलेजों में नाममात्र वेतनों पर सेवाएं निभा रहे हैं। उन्हें उस समय पंजाब सरकार के नियमों के अनुसार ही कॉलेजों में नौकरी पर रखा गया था। इस मौके पर हरजीत सिंह, गुरदीप सिंह, सतविंदर सिंह, मोना, एनी शर्मा, सुप्रीत, भारती के अलावा पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन से अमर क्रांति, मन्नी, सिमरजीत आदि मौजूद थे।
अायाेग्य करार दे की जा रही बांटने की काेशिश
15 साल से विद्यार्थियों को उम्दा शिक्षा देने वाले गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसरों को अब अयोग्य करार कर अलग-अलग श्रेणियों में बांटने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने मांग की है कि पंजाब के सरकारी कॉलेजों में लंबे समय से 1011 के करीब सेवा निभा रहे प्रोफेसरों को नौकरी बिना शर्त सरकार यकीनी बनाएं। साथ ही में उन्होंने सरकार को कहा कि उनका संघर्ष जबतक जारी रहेगा, जब तक नोटिफिकेशन जारी कर उनकी सेवाएं रेगुलर नहीं की जातीं। यदि किसी भी गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसर की नौकरी पर आंच आई तो हकों के लिए संघर्ष को और भी तेज करेंगे। वहीं, इस हड़ताल के दौरान यदि किसी विद्यार्थी की पढ़ाई का नुकसान हुआ तो उसकी जिम्मेदार सरकार होगी।
सरकारी कॉलेज गुरदासपुर के बाहर हड़ताल पर बैठे गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसर।