- Hindi News
- National
- Gurdaspur News Guest Faculty Lecturers Burnt Effigy Of Punjab Government At Dakkhana Chowk Shouting
गेस्ट फैकल्टी लेक्चररों ने डाकखाना चौक में फूंका पंजाब सरकार का पुतला, नारेबाजी की
गेस्ट फैकल्टी लेक्चररों द्वारा अपनी मांगों को लेकर शुरू की गई प्रदेश स्तरीय हड़ताल तीसरे दिन को प्रवेश कर गई। सरकारी कॉलेज गुरदासपुर के गेस्ट फैकल्टी लेक्चररों ने कॉलेज के मुख्य गेट के बाहर धरना लगाया और डाकखाना चौक में पंजाब सरकार का पुतला दहन किया।
गेस्ट फैकल्टी लेक्चररों की प्रदेश स्तरीय 10 मेंबरी कमेटी गठित हुई थी, जिसने प्रदेश स्तरीय अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की घोषणा की थी। इस कमेटी में प्रोफेसर हरमिंदर सिंह डिंपल (नाभा), प्रोफेसर रविंदर सिंह (मानसा), प्रोफेसर अरमिंदर सिंह, प्रोफेसर गुलशनदीप सिंह, प्रोफेसर हुक्म चंद, प्रोफेसर जसविंदर सिंह, प्रोफेसर फलविंदर वर्मा, प्रोफेसर जोगा सिंह, प्रोफेसर
धर्मजीत सिंह मान व प्रोफेसर बख्शीश शामिल हैं।
शुक्रवार के संघर्ष को संबोधित करते हुए गेस्ट फैकल्टी यूनियन नेता प्रो. जोगा सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार ने गेस्ट फैकल्टी लेक्चररों से उनका रोजगार छीनने का संकेत दे दिया है। उधर, पंजाब सरकार ने अपने चुनावी वादों में घर-घर रोजगार देने की बात कही थी, उल्टा आज वही कैप्टन सरकार इन लेक्चररों से रोजगार छीनने के प्रयास में लगी हुई है। उन्होंने बताया कि वे बतौर डीपीआई की हिदायतों पर इन पदों पर भर्ती किए थे। वहीं, विद्यार्थियों की परीक्षाएं शुरू होने से वाली हैं और प्रदेश सरकार की ऐसी नीतियों से विद्यार्थियों की शिक्षा पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। उपरांत पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन प्रदेश नेता अमर क्रांति व साथी मनी भट्टी ने कहा कि पंजाब सरकार इन लेक्चररों को बिना शर्त पक्का करे और इन्हें पूरी सेलरी सरकारी खजाने में से दें ताकि विद्यार्थियों से वसूला जाता पीटीए फंड बंद हो सके। उधर, डीएमएफ के प्रदेश नेता अमरजीत शास्त्री ने कहा कि प्रदेश सरकार निजीकरण की नीतियों को लागू कर लोक भलाई के विभागों को खत्म करने में लगी है। सरकार की इन भ्रष्ट नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करेंगे।
इस मौके प्रो. सुप्रीत कौर, प्रो. पलविंदर कौर, प्रो. मनजीत कौर, प्रो. हरजीत सिंह, प्रो.सतविंदर सिंह, प्रो. दिनेश कालिया, प्रो. अंदलदीप, प्रो. ऐनी शर्मा, प्रो. रमनदीप कौर, प्रो. नीलम, प्रो. मोना सोनी, प्रो. भारती आदि मौजूद थे।
डाकखाना चौक में पंजाब सरकार के पुतला जलाते गेस्ट फैकल्टी लेक्चरर।-भास्कर