- Hindi News
- National
- Gurdaspur News Guest Faculty Lecturers Continue Strike For Fourth Day To Regularize
गेस्ट फैकल्टी लेक्चररों ने रेगुलर करने को चौथे दिन भी जारी रखी हड़ताल
गेस्ट फैकल्टी लेक्चररों द्वारा सरकारी कॉलेज गुरदासपुर गेट के बाहर अनियमित हड़ताल शनिवार को चौथे दिन में प्रवेश कर गई। बता दें कि संघर्ष कमेटी के बुलावे पर सूबे के सरकारी कॉलेजों के गेस्ट फैकल्टी लेक्चररों ने बिना
शर्त रेगुलर करने की मांग को लेकर बिना रुके हड़ताल करने का संघर्ष छेड़ा हुआ है। धरने पर बैठे गेस्ट फैकल्टी लेक्चररों ने सरकार को कोसते हुए कहा कि लगभग डेढ़ दशकों से वे सरकारी कॉलेजों में सेवाएं निभा रहे हैं।
उधर, प्रोफेसर बलजीत कौर व प्रोफेसर राजविंदर कौर ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों का भविष्य बनाने में लंबे अरसे से अपनी सेवाएं सरकारी कॉलेजों में दे रहे हैं, जबकि स्थिति ऐसी आ गई है कि उनका कोई वर्तमान और भविष्य तक नहीं है। उन्होंने कहा कि आमदन का कोई ओर स्त्रोत न होने के कारण अब उनके घर का गुजारा मुश्किल हुआ पड़ा है।
उधर, माझा जोन प्रधान प्रोफेसर जोगा सिंह ने कहा कि ना ही पंजाब सरकार और ना ही हलके के किसी नेता अब तक किसी शिक्षक की सार नहीं ली है। हलके के नेताओं ने भी उनके संघर्ष में आकर उनकी समस्याओं को जानना जरूरी नहीं समझा। इस मौके पर प्रोफेसर मोना सोनी, प्रोफेसर हरजीत सिंह, प्रोफेसर सतविंदर सिंह, प्रोफेसर दिनेश, प्रोफेसर गुरदीप, प्रोफेसर भारती, प्रोफेसर सुप्रीत, प्रोफेसर संदीप, प्रोफेसर मनजीत, प्रोफेसर बलजीत कौर, पंजाब
स्टूडेंट्स यूनियन प्रदेश नेता अमर क्रांति भी मौजूद रहे।