पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gurdaspur News Gurdaspur39s Daughter Mahek Reached The Top Ten Of Sa Re Ga Ma Pa

सा रे गा मा पा के टॉप टेन में पहुंची गुरदासपुर की बेटी महक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पिता के सपनों को पूरा करने के लिए शहर के छोटे से मोहल्ले से निकली बेटी आज जी पंजाबी के सारे गामा पा मुकाबले के टॉप टैन में जा पहुंची है। उसके सपने बहुत बड़े हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए वह जी जान से मेहनत में जुटी हुई है। टॉप टेन में जगह पाने वाली शहर की बेटी महक बमोत्रा के लिए यहां तक पहुंचना आसान नहीं रहा। पिता की स्पोर्ट के कारण आज वह संगीत की ऊंचाइयां छूने के पास जा पहुंची है। वह बताती है कि इंडियन आइडल मुकाबले के दौरान वह टॉप 60 में स्थान बनाने में सफल हो गई थी। इस बीच उनके पिता अजय बमोत्रा का निधन हो गया। पिता की अचानक मौत के सदमे के कारण उसका मुकाबले में बढ़ पाना संभव नहीं हो पाया। इसलिए उसने मुकाबले से क्विट कर लिया।

बचपन से गाने का शौक }महक ने बताया कि उसके पिता को गाने का बहुत शौक था। उन्हीं को देखकर वह भी बचपन में गुनगुनाती रहती थी। उसकी इस धुन को देखकर पिता ने उसे संगीत की तालीम दिलाने का फैसला किया। उसने 5 साल की उम्र में गुरु प्रकाश से दो साल तक संगीत की बारीकियां सीखीं। वहीं, दो साल तक गुरु मदन लाल से संगीत सीखा। साल 2012 में संगम कला ग्रुप की तरफ से दिल्ली में आयोजित संगीत मुकाबले में वह विजेता रही। लिटिल चैंप और सारे गामा पा जूनियर में भी भाग लेने का मौका मिला।

प्लेबैक सिंगर बनने का है सपना | महक का सपना प्लेबैक सिंगर बनने का है। वह बताती है कि सारे गामा पा मुकाबले के दौरान उसका प्लस प्वाइंट परफॉर्मर के तौर पर पहचान कायम करना है। टॉप-6 में पहुंचने पर जी टीवी के साथ प्रतिभागियों का तीन साल का कांट्रेक्ट होगा। मुकाबले के दौरान उसने पहला गीत कमली गाया था, जो जजों ने काफी पसंद किया। वह यह मुकाबला जीतकर अपने पिता के सपने को साकार करना चाहती है। वह जल्द ही एक पंजाबी फिल्म में प्लेबैक सिंगर के तौर पर काम करेगी। वहीं, स्कूल की प्रिंसिपल नर्गिस आनंद ने उसे भविष्य के लिए शुभकामनाएं भेंट कीं।

परिवार की प्रेरणा से दिया ऑडिशन |महक के भाई विशाल बमोत्रा और माता ललिता बमोत्रा की प्रेरणा से उसने सा रे गा मा पा के लिए अमृतसर में ऑडिशन दिया। यहां पर 200 प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए उसने चंडीगढ़ ऑडिशन में स्थान बनाया। वहां पर 100 प्रतिभागियों में से टॉप-14 का चयन किया गया। इसके बाद मुंबई में आयोजित मुकाबले में उसने टॉप-10 में जगह बनाई है। मुकाबले में जज के तौर पर सोनू कक्कड़, जयदेव कुमार और जेजी-बी शामिल हैं।

अमृतसर में 200 और चंडीगढ़ में 100 प्रतिभागियों को पछाड़ बनाई थी टॉप 14 में जगह

खबरें और भी हैं...