पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gurdaspur News Gurdaspur39s Youth Collides With Bike Tree Due To Bull Collision Second Serious

सांड की टक्कर से बाइक पेड़ से टकराई गुरदासपुर के युवक की मौत, दूसरा गंभीर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव खंडियाला सैनियां के पास मंगलवार देर रात 9 बजे रोड पर अचानक आवारा पशु सड़क पर आ जाने से बाइक पेड़ से टकरा गई। इससे बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए, जिनमें एक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर घायल हो गया। मृतक युवक अपनी भुआ के लड़के के साथ श्री आनंदपुर साहिब में माथा टेककर वापस गांव रोडवाली जिला गुरदासपुर जा रहे थे। घायल युवक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल होशियारपुर में भर्ती करवाया गया है। थाना बुल्लोवाल की पुलिस ने धारा 174 के तहत मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा उनके परिजनों के हवाले कर दिया।

सिविल अस्पताल के शव ग्रह के बाहर मृतक किरनदीप सिंह (28) पुत्र जसविंदर सिंह निवासी रोडवाली जिला गुरदासपुर के परिजनों ने बताया 2 दिन पहले किरनदीप सिंह अपनी भुआ के लड़के के साथ आनंदपुर साहिब में माथा टेकने बाइक पर गया था। मंगलवार दोनों वापस आ रहे थे। वह गांव खंडियाला सैनियां के पास 9 बजे पहुंचे तो खेतों से एक आवारा सांड अचानक भागता हुआ रोड पर आ गया जो सीधा उनकी बाइक से टकरा गया। सांड से बाइक टकराते हुए रोड पर एक पेड़ के साथ बुरी तरह से टकरा गई। इस कारण किरनदीप सिंह और उसकी भुआ का लड़का गंभीर घायल हो गए। रात का समय होने के कारण दोनों घायल रोड पर काफी समय तड़पते रहे। इसी दौरान किरनदीप सिंह की मौत हो गई। हादसे का पता चलते ही थाना बुल्लोवाल कि पुलिस एएसआई तरसेम सिंह की अगुवाई में घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतक किरनदीप सिंह का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल होशियारपुर के शव ग्रह में रखवा दिया और घायल लड़के को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। पीड़ित परिवार के मेंबरों ने बताया कि किरनदीप सिंह खेतीबाड़ी का काम करता था। दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी और उसका एक साल का बेटा है।

खबरें और भी हैं...