हैप्पी स्कूल का परिणाम घोषित
गुरदासपुर|जेल रोड स्थित हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नर्सरी से चौथी, छठीं, 7वीं, 9वीं और 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित किए। इन नतीजों के तहत स्कूल के सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने बढ़िया अंक हासिल किए। इस अवसर पर चेयरमैन बख्शी ने बताया कि 12 मार्च से नए सेशन की कक्षाएं शुरु हो रही हैं।