सेहत विभाग की टीम ने कोरोना वायरस संबंधी किया जागरूक
सेहत विभाग की टीम ने कादियां के नगर कौंसिल परिसर, बस स्टैंड मार्केट कादियां और विभिन्न स्थानों पर कोरोना वायरस संबंधी जागरूक किया।हेल्थ इंस्पेक्टर तरपिंदर सिंह और उनके साथ मनिंदर सिंह व कुलबीर सिंह, लखविंदर सिंह, बलविंदर सिंह ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति विदेश से आता है तो उसकी शीघ्र जानकारी सेहत विभाग को दी जाए। कोरोना वायरस से बचाव के लिए परहेज बहुत आवश्यक है। स्वयं ओर अपने परिवार को यदि को खांसी, जुकाम और बुखार कर शिकायत हो तो शीघ्र डॉक्टर से संपर्क करे।