पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आईएएस बनीं अमृतपाल कौर के नाम पर गांव की फिरनी का रखेंगे नाम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आईएएस बनी जिले का सम्मान अमृतपाल कौर के गांव नानोवाल खुर्द में डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद इश्फाक ने उनके पारिवारिक सदस्यों से बातचीत की और गांव की समस्याएं भी सुनीं। डीसी ने बताया कि अमृतपाल कौर ने नाम पर गांव की फिरनी का नाम रखा जाएगा, जोकि प्रेरणा स्त्रोत होगा। अमृतपाल कौर के सम्मान के लिए और भी प्रयास किए जाएंगे ताकि लड़कियों को आगे बढ़ने का उत्साह मिले।

उन्होंने कहा कि लड़कियां आज लड़कों के बराबर ही नहीं बल्कि उनसे आगे बढ़कर देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने गांववासियों से बात करते हुए बताया कि गांव नानोवाल खुर्द को विकास पक्ष से माडल गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांवों के विकास के लिए पंजाब सरकार ने बजट में विशेष राशि का प्रबंध किया है। गांव में जल जीवन मिशन के तहत घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाया जाएगा। संत सीचेवाल माडल के तहत गांव के छप्पड़ का सौंदर्यीकरण करने के अलावा पानी के निकासी का पुख्ता प्रबंध किया जाएगा। डीसी ने बताया कि मुख्य खेतीबाड़ी व्यवसायों के अलावा किसानों खासतौर पर छोटे किसानों की आमदन में और बढ़ोतरी करने के उद्देश्य से सहायक व्यवसायों को उत्साहित किया जाएगा। उन्होंने बताया गांव में सोलर सिस्टम लगाए जाएंगे। गांव में हड्‌डा रोड़ी को वैज्ञानिक ढंग से विकसित किया जाएगा।

इस मौके पर अमृतपाल कौर के पिता सेवामुक्त इंजीनियर जोगिंदर सिंह नानोवालिया, माता रविंदर कौर, गांव की सरपंच गुरमेज कौर, पंचायत मेंबर गुरबिंदर सिंह, गुरनाम सिंह, गुरदीप सिंह, काला मसीह, एडिशनल एसई पावरकॉम सतनाम सिंह बुट्‌टर, मास्टर अमर सिंह, समाजसेवी दिलबाग सिंह, बीडीपीओ सुखजिंदर सिंह, मनप्रीत कौर, दिलबाग सिंह मौजूद थे।

गांव के 40 युवाओं को रोजगार मुहैया करवाया जाएगा : डीसी

डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद इश्फाक ने बताया कि पंजाब सरकार ने बेरोजगार युवाओं को रोजगार व स्वै रोजगार के लिए विशेष प्रयास किए है। गांव नानोवाल खुर्द के कम से कम 40 युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे मिनी सचिवालय स्थित जिला रोजगार कारोबार ब्यूरो (रूम नंबर-218) में विजिट कर संपर्क करें। युवा को यहां सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं की माहिर शिक्षक सिखलाई देते हैं। डीसी ने गांववासियों से आह्वान किया कि वे नशा विरोधी मुहिम में सहयोग करें।

अमृतपाल कौर के पारिवारिक सदस्यों और अन्य लोगों के साथ डीसी मोहम्मद इश्फाक।
खबरें और भी हैं...