पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तीन से अवैध शराब व नशीली गोलियां बरामद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बटाला|थाना सिविल लाईन के एएसआई अवतार सिंह ने बताया कि गांव शामपुर में गश्त कर मंगा पुत्र कंवलजीत सिंह के घर पर रेड कर 50 बोतल अवैध शराब बरामद की। पुलिस कार्रवाई के दौरान मंगा पुलिस को गच्चा देकर मौका से फरार होने में सफल हो गया। थाना सदर के एएसआई राकेश कुमार ने कताया, कि सूचना मिली थी कि राकेश मसीह वासी सुनईया के घर पर अवैध शराब मौजूद है। जब उन्होंने पुलिस पार्टी सहित राकेश मसीह के घर पर रेड की, तो वहां से 50 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। एएसआई संतोख सिंह ने बताया, कि उन्होंने पुलिस पार्टी सहित रेलवे फाटक किला दर्शन सिंह के पास नाकाबंदी की हुई थी। नाका की दूसरी साईड से आ रही एक स्कूटी को रोक कर जब उसकी तलाशी ली गई, तो स्कूटी की डिक्की से 11 बोतल अवैध शराब बरामद हुई।
खबरें और भी हैं...