- Hindi News
- National
- Gurdaspur News In The Exhibition Children Presented Models Based On Organic Health And Hygiene Themes
प्रदर्शनी में जैविक, सेहत व सफाई थीम पर आधारित मॉडल बच्चों ने किए पेश
केआईएस में साइंस, मैथ और आर्ट्स विषयों की लगाई प्रदर्शनी
किड्ज इंटरनेशनल स्कूल धारोचक्क में स्कूल रिजल्ट के अवसर पर प्रिंसिपल बेबी जोश की निगरानी में स्कूल में साइंस, मैथ और आर्ट्स विषय की प्रदर्शनी लगाई।
हरेक विद्यार्थी ने अपने-अपने मॉडलों को विस्तार में प्रदर्शित कर यह बताया कि इन मॉडलों की जीवन में कहां-कहां जरूरत पड़ सकती है। प्रदर्शनी में जैविक थीम, सेहत व सफाई थीम, साधन व प्रबंध थीम, ट्रांसपोर्ट व कम्युनिकेशन थीम, गणितज्ञ मॉडलिंग थीम, वैज्ञानिक विषय की क्रियाएं थीम, स्कूली विद्यार्थियों द्वारा हाथों से तैयार किए मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। प्रदर्शनी में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी प्रधान मानव महाजन, जनरल सचिव रणदीप ठाकुर और प्रिंसिपल बेबी जोश ने बच्चों और प्रदर्शनी रिजल्ट देखने आए अभिभावकों को बधाई दी और बताया कि विद्यार्थियों में कुछ नया करने की चाहत होती है।कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों को काफी कुछ नया सीखने के लिए मिला है। इस मौके पर आर्ट एंड क्राफ्ट शिक्षक हरप्रीत सिंह व स्टाफ मेंबर मौजूद थे।
बच्चों द्वारा तैयार किए मॉडलों की लगी प्रदर्शनी।-भास्कर