- Hindi News
- National
- Gurdaspur News Information Given About Animal Diseases In The Camp 20 Animals Treated
कैंप में पशुओं की बीमारियों की दी जानकारी, 20 पशुओं का इलाज किया
कार्यक्रम में पशु पालकों को जागरूक करते डॉ.राजेश शर्मा व अन्य।
कादियां | पशु पालन विभाग गुरदासपुर के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. शाम सिंह के आदेश पर सरकारी स्कूल धंधोई में इंफरमेशन नेटवर्क एंड एनीमल प्रोडक्टिविटी एंड हेल्थ कार्यक्रम व जागरूकता कैंप डॉ. राजेश शर्मा वेटनरी अफसर कादियां, डॉ.बीएन शुक्ला वेटनरी अफसर कंडीला तथा डॉ. गुरमीत सिंह अफसर पंजगराइयां की अध्यक्षता में लगाया। इस मौके डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि कैंप में 115 पशु पालकों ने भाग लिया। पशु पालकों को निशुल्क मिनरल मिक्सचर यानि पेट के कीड़ों संबंधी दवाइयां दी गई। ब्लॉक कादियां के 7 गांवों में मसनूई गर्भधारण के टीके निशुल्क दिए गए। कैंप में 20 पशुओं का इलाज भी किया। इस मौके सरपंच रजवंत सिंह, हरबीर सिंह, सुरेन्द्र सिंह, सुभाष चंद्र, परमिंद्र व अन्य मौजूद थे।