- Hindi News
- National
- Gurdaspur News Information Given About Safety Measures To Railway Gate Crossing
रेलवे फाटक क्रॉस करने वालों को सुरक्षा के उपाय की दी जानकारी
रेलवे सुरक्षा बल की ओर से शनिवार को वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर जनजागृति अभियान के तहत रेलवे स्टेशन पर इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में विशेष ड्राइव चलाई गई। इसके तहत रेलवे स्टेशन गुरदासपुर के पास फाटक संख्या 55 और 56 के गेटों पर आने-जाने वाले लोगों को सुरक्षा के विषय से अवगत कराया गया। लोगों को बताया गया कि सावधानी में ही सुरक्षा है, जब भी ट्रेन पास करने हेतु फाटक बंद हो तो रेलवे फाटक को पार न करें क्योंकि बंद रेल फाटक को पार करने से कोई भी घटना हो सकती है। फाटक से गुजरने वाले वाहनों और पैदल पार करने वालों को भी विशेष हिदायतें दी गईं। उन्हें लुधियाना हादसे से सबक लेने का आग्रह करते हुए सावधानी पूर्वक रेलवे क्रासिंग को पार करने के लिए प्रेरित किया गया।.इस मौके पर चौकी प्रभारी बटाला बलराज सिंह, हेड कांस्टेबल
केवल कृष्ण, कांस्टेबल विनोद कुमार, कांस्टेबल सुनील कुमार आदि मौजूद थे।