पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गोष्ठी में गन्ने की फसल की संभाल की जानकारी दी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कादियां | संधू एग्रीकल्चर फॉर्म पर कीढ़ी शुगर मिल द्वारा गन्ने की विकास गोष्ठी करके गन्ने की फसल की संभाल संबंधी जानकारी दी गई। इस विकास गोष्ठी में करीब 50 किसानों ने हिस्सा लिया। केन मैनेजर विकास बालियन ने गन्ने की फसल की दवाइयों और खादों के उपयोग करने तथा गन्ने की फसल संबंधी जानकारी दी। एजीएम सतिंदर सिंह ने कहा कि ट्रेंच विधि वाला गन्ना 2-3 मोडे की फसल दे सकता है। इस अवसर पर एग्रीकल्चर फॉर्म के मालिक अवतार सिंह संधू ने बताया कि ट्रेंच विधि कामयाब है, इसमें गेहूं, मसूर और चना की फसलें लगाई जा सकती है और मार्च महीने में सब्जियों की खेती भी की जा सकती है।
खबरें और भी हैं...