गुरुद्वारा सतकरतारियां साहिब में लंगर हाल का लैंटर डाला
गुरु हरगोबिंद साहिब जी के बड़े बेटे बाबा गुरदित्ता जी के विवाह अस्थान गुरुद्वारा सतकरतारियां साहिब बटाला में संत बाबा सेवा सिंह खडूर साहिब वालों ने लंगर हॉल के रैंप का संगत के सहयोग से लैंटर डाला।
इस मौके पर एसजीपीसी मेंबर गुरिंदरपाल सिंह गोरा, एसजीपीसी मेंबर जत्थेदार गुरनाम सिंह, बाबा अमोलक सिंह कार सेवा वाले, गुरुद्वारा श्री कंध साहिब के मैनेजर गुरतिंदरपाल सिंह भाटिया, गुरुद्वारा सतकरतारियां साहिब के मैनेजर दविंदर सिंह लाली बाजवा, एडवोकेट रजिंदर सिंह पदम प्रधान सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी, समाज सेवी मास्टर जोगिंदर सिंह अचली गेट, गुरमीत सिंह उगरेवाल, कुलवंत सिंह जफरवाल पूर्व मैनेजर गुरुद्वारा सतकरतारियां साहिब, सतिंदर सिंह हसनपुर, बाबा मेजर सिंह कार सेवा खडूर साहिब वाले, बाबा निर्मल सिंह, बाबा भूरा सिंह, बाबा निशान साहिब, बाबा निर्मल सिंह कार सेवा वाले, बाबा बलविंदर सिंह खुजाला, गुरखेल सिंह, गुरदीप सिंह आदि ने लैंटर डालने की सेवा की। एसजीपीसी मेंबर गुरिंदरपाल सिंह गोरा ने बाबा सेवा सिंह खडूर साहिब वालों द्वारा गुरुघरों में की जा रही कार सेवा की सराहना करते हुए कहा कि हमें सभी को गुरुघर में तन, मन, धन से सेवा करनी चाहिए।
सेवा करते हुए एसजीपीसी मेंबर गुरिंदरपाल सिंह गोरा और अन्य।