गाय भैंस के कृत्रिम गर्भाधान के बारे में जागरूक किया
बहरामपुर | गांव भरथ में वेटरनरी आफिसर डॉ. विक्टोरिया की अगुवाई में जागरूकता कैंप लगाया। करीब एक सौ पशुपालकों ने शिरकत की। डाॅ. विक्टोरिया ने राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम के बारे पशुपालकों को जागरूक करते कहा कि इसके तहत चुने गए गांवों में गाय व भैंसों को गर्भाधारण के स्टरॉ बिल्कुल मुफ्त लगाए जाएंगे। इससे पशु पालकों को होने वाले फायदों के बारे भी उन्होंने जानकारी दी। डाॅ. सुमित स्याल ने पशुपालन के धंधों को अपना कर इसे रोजगार के रूप में अपनाने को प्रेरित किया। डाॅ. तुषार शर्मा ने पुशपालकों को रिपीट ब्रीडिंग और पशुओं में बांझपन के कारणों व उपचार के बारे जानकारी दी।