महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक
दीनानगर | जिला जनवादी स्त्री सभा के सदस्यों ने प्रधान तरसेम कांता और सचिव राज कुमारी की अध्यक्षता में महिला दिवस मनाया। महिलाओं में सामाजिक, आर्थिक समानता के लिए जागरूकता पैदा की गई। सचिव राज कुमारी ने दहेज प्रथा व भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूक करते हुए महिला दिवस के महत्व बताया। जिला प्रधान तरसेम कांता ने औरतों को समाज में स्वाभिमान के साथ जीने की प्रेरणा दी। रिटायर्ड प्रिंसिपल चंपा रानी ने महिलाओं को उनके अधिका बताए। इस मौके अनुरेखा, मायाधारी, फतेह चंद, कुलदीप सिंह, वीर सिंह, नीलम, सोमा, कमलेश कौर, हरबंस कौर, कुंती आदि मौजूद थे।