भाषण प्रतियोगिता में मनप्रीत कौर रही अव्वल
बटाला | हस्त शिल्प डिग्री कॉलेज और आईटीआई बटाला में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित कार्यक्रम करवाया। इस मौके कॉलेज के उप प्रिंसिपल जसपाल सिंह मुख्यातिथि शामिल हुए। इस मौके करवाई भाषण प्रतियोगिता में बीए फाइनल की छात्रा मनप्रीत कौर ने पहला, मरसी और मनप्रीत ने दूसरा और पुनीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण कुमार जेई और डायरेक्टर दिलबाग सिंह ने महिला दिवस की छात्राओं को मुबारकबाद दी।