शांति देवी आर्य कॉलेज की मानसी ने किया टॉप
दीनानगर| शांति देवी आर्य महिला कॉलेज का गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की ओर से ली गई बीएससी फैशन डिजाइनिंग के पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम शानदार रहा। कॉलेज की सात छात्राओं ने यूनिवर्सिटी मे टॉप पोजीशन हासिल की हैं। प्रिंसिपल र|ा शर्मा ने बताया कि मानसी ने 500 में से 474 अंक लेकर यूनिवर्सिटी में टाॅप किया है। जबकि निशा जग्गी 471 अंक लेकर यूनिवर्सिटी मे दूसरे, पारूष 464 अकं लेकर चाैथे, काेमल 460 अंक लेकर सातवें, शबनम जसराेटिया व रिया कुमारी 459 अंक लेकर आठवें अाैर प्रवीण ठाकुर 454 अंक लेकर 12 वें स्थान पर रही है। उन्होंंने छात्राओं को उम्दा प्रदर्शन के लिए बधाई दी।