बारिश से सड़क पर कीचड़ से संगत परेशान
चोला साहिब मेले को आने वाली संगत कीचड़ से गुजरने को मजबूर
श्री चोला साहिब मेले के दौरान संगत को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री चोला साहब मेले की तैयारियां प्रशासन की ओर से मुकम्मल बताई जा रही थी, लेकिन मेला शुरू होने के बाद ही यहां पर मुश्किलें सामने आनी शुरू हो गई। मेले के दौरान गुरुद्वारा श्री चोला साहिब में जाने वाली संगत जिस रास्ते से होकर गुजरती है, वहां कीचड़ जैसे हालात बन चुके हैं। दूसरी ओर मंडी बोर्ड की ओर से गांव पखोके टाहली साहिब से डेरा बाबा नानक की ओर आने वाली रोड व नए बस स्टैंड से गुरुद्वारा भूरी वाले तक एक रोड तैयार की जा रही है। लेकिन उसका काम अधूरा छोड़ने पर वहां भी बारिश ने कीचड़ जैसी स्थिति बना दी है, जिस कारण मेले में आने वाली संगत को उन रोड़ों पर पड़े नुकीले पत्थरों से चोट खानी पड़ रही है। जिससे संगत के कपड़े भी खराब हो रहे हैं। प्रशासन को पता भी था फिर भी एक महीने पहले प्रशासन ने इन रोड़ों को तैयार करवाना शुरू कर दिया
पखोके टाहली साहिब से डेरा बाबा नानक की ओर जाने वाली संगत जो सड़कों पर जमा कीचड़ से गुजर रही।