पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gurdaspur News Memorandum Submitted For Medical Allowance To Former Employees

पूर्व कर्मियों को मेडिकल भत्ता के लिए सौंपा ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

म्युनिसिपल पेंशनर्ज फेडरेशन के डेपुटेशन ने सरपरस्त रमेश गुप्ता की अगुवाई में कार्यसाधक अधिकारी नगर कौंसिल गुरदासपुर को ज्ञापन दिया। संबंधित ज्ञापन में नगर कौंसिल के सेवामुक्त कर्मियों को हर माह समय पर मेडिकल भत्ता देने, एलटीसी भत्ता, मेडिकल रीइंबर्समेंट बिलों की बनती रकम का भुगतान समय पर करने, सेवामुक्त हुए कर्मियों के रिटायर्ड ड्यूज का तुरंत भुगतान करने और पेंशन केस तैयार कर तुरंत रीजनल डिप्टी डायरेक्टर अमृतसर के दफ्तर में भेजने आदि प्रमुख मुद्दे दर्ज रहे।

इस अवसर पर फेडरेशन नेताओं ने बताया कि कार्यसाधक अधिकारी द्वारा सेवामुक्त कर्मियों को मासिक मिलने वाला मेडिकल भत्ता पिछले 6 महीनों से बिना किसी वजह के रोक कर रखा हुआ है। मेडिकल भत्ता वेतन का एक हिस्सा है। ऐसे में वेतन की बांति हर माह समय पर देना बनता है। इसके अलावा एलटीसी भत्ता, मेडिकल रीइंबर्समेंट बिलों की बनती रकम का भुगतान भी कई महीनों से नहीं किया जा रहा है। इसी प्रकार सेवामुक्त हुए कर्मियों के पेंशन केस भी रीजनल डायरेक्टर अमृतसर के दफ्तर में अभी तक नहीं भेजे गए हैं। उनके बनते रिटायर ड्यूज भी बिना वजह रोक कर रखे हुए हैं। ऐसी स्थिति में रिटायर्ड कर्मियों में काफी रोष पाया जा रहा है। नेताओं ने मांग रखी कि सेवामुक्त कर्मियों का पिछले 6 माह का बनता मेडिकल भत्ता और इस माह का मासिक बनता 500 रुपए मेडिकल भत्ता समय पर कर्मियों के संबंधित बैंक खातों में भेजना यकीनी बनाएं। इसके अलावा बनता एलटीसी भत्ता, मेडिकल रीइंबर्समेंट बिलों की बनती रकम का भुगतान समय पर करने और उनके पेंशन केस तैयार कर तुंरत रीजनल डिप्टी डायरेक्टर अमृतसर दफ्तर भेजना यकीनी बनाएं।

खबरें और भी हैं...