पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Batala News Memorandum Submitted To The Corporation Commissioner Regarding The Scams And Demands Being Made By The Cleaning Union Employees

सफाई यूनियन के मुलाजिमों से हो रही धक्केशाही और मांगों संबंधी निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

म्यूंसिपल एक्शन कमेटी पंजाब की ओर से कच्चे मुलाजिमों के साथ हो रही धक्केशाही और उनकी मांगों संबंधी नगर निगम कमिशनर बलविंदर सिंह को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस संबंध में प्रधान विक्की कल्याण और चेयरमैन वजीरा भट्‌टी ने दिए ज्ञापन में मांग की है कि ठेकेदार की ओर से लगाए गए कच्चे जमादारों को कहा जाता है कि हाजिरी रजिस्टर दो-दो लगाए जाएं और उन हाजरियों को सरकारी तौर पर नहीं भेजा जाता, जिसका फायदा ठेकेदार को जाता है। जो भी उनकी बात नहीं मानता, उसे काम से निकालने कि धमकियां दी जाती हैं।

उन्होंने कहा कि एमई ब्रांच से रमेश भाटिया से पूछा जाए कि जब भी कच्चे कर्मचारियों का ठेका होता है तो उसकी प्रपोजल तैयार की जाती है, लेकिन उसमें उनकी दखलअंदाजी होती है, जो बंद की जाए और नए ठेके होने से पहले सरकारी यूनियन के प्रधान के साथ ठेके की प्रपोजल के बारे में विचार किया जाए। उन्होंने कहा कि एक युवक जो कच्चे सरकारी तौर पर वेतन ले रहा है, उसने पिछले कई सालों से काम भी नहीं किया है। उस युवक ने एक ठेकेदार के साथ मिल कर धक्केशाही की है और पैसे भी डकारे हैं। उन्होंने कहा कि एक सोसाइटी के ठेकेदार की ओर से नवंबर 2016 के कच्चे कर्मचारियों की तनख्वाह बिना कटौती किए भेजी गई थी, लेकिन उक्त युवक ने कच्चे कर्मचारियों को नवंबर 2016 की तनख्वाह पूरी नहीं दी। इसलिए इसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि कच्चे कर्मचारियों की तनख्वाह के समय ठेकेदार द्वारा जमां करवा रहे ईपीएफ और इएसआई चलान की हर महीने की लिस्ट सफाई यूनियन के प्रधान को दी जाए, ताकि ठेकेदार की चोरबाजारी को रोका जाए।

उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें कई फर्जी नाम चल रहे हैं और उनके वेतन का भुगतान ठेकेदार को ही दिया जा रहा है। इसलिए कच्चे मुलाजिमों का वेतन हर महीने उनके बैंक अकाउंट में ही डाला जाए, ताकि कच्चे मुलाजिमों से हो रही चोर बाजारी और फर्जी हाजरी पर रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारी तथा कच्चे कर्मचारियों का वेतन एक ही तारीख को दिया जाए। (हर महीने की 10 तारीख से पहले वेतन दिया जाए)। इस अवसर पर टीनू कल्याण, त्रिवेणी चौहान, मंगा भंडारी, विरलोचन कल्याण, प्रदीप, सुखदेव कल्याण, भारत नाहर, शिवम, लखन, निशान आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...