- Hindi News
- National
- Gurdaspur News Memorandum To Dc On Non Fulfillment Of Cane Arrears Assurance
गन्ने के बकाए संबंधी आश्वासन पूरा न होने पर डीसी को ज्ञापन
लोक भलाई इंसाफ वेलफेयर सोसायटी ने हकी मांगों के संबंध में प्रधान बलदेव सिंह सिरसा की अगुवाई में डीसी गुरदासपुर को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर नेताओं ने बताया कि गन्ने के बकाए संबंधी और अन्य मांगों को लेकर 10 से 27 फरवरी तक धरना दिया गया था, जिसे प्रशासन के आश्वासन पर उठा लिया गया था, लेकिन अभी तक आश्वासन को पूरा ना होते देख डीसी गुरदासपुर को ज्ञापन दिया गया है।
प्रधान सिरसा ने बताया कि 10 फरवरी से 27 फरवरी तक गन्ने के बकाए और अन्य हकी मांगों को लेकर गन्ना मिल पनियाड़ के बाहर धरना दिया गया था, जोकि 27 फरवरी को जिला प्रशासन के आश्वासन पर उठाया गया, लेकिन आज तक भरोसा पूरा होता नहीं दिखाई दे रहा। ऐसे में दोबारा डीसी गुरदासपुर से मुलाकात कर मांग-पत्र दिया गया है।
इस अवसर पर डीसी इश्फाक ने आश्वासन दिया कि किसानों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर वाइल प्रधान जसवंत सिंह, जिलाध्यक्ष हरदेव सिंह, किसान नेता जगीहर सिंह, अमृतपाल टांडा, गुरमुख सिंह, जसवीर सिंह, कर्मजीत सिंह, दर्शन सिंह, सरवन सिंह आदि किसान नेता मौजूद थे।
डीसी गुरदासपुर को ज्ञापन देने पहुंचे सोसायटी मेंबर।