एकता को मिस, वरुण को मिस्टर विवेकानंद का खिताब
दीनानगर | स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल दीनानगर में प्रिंसिपल रमा शर्मा की अध्यक्षता में फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल से शिक्षा मुक्म्मल कर विदा हो रहे दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को नौवीं कक्षा की तरफ से विदाई पार्टी दी गई। इस दौरान नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा के अपने सीनियर सहपाठियों को उपहार भेंट किए। एकता को मिस विवेकानंद और वरुण को मिस्टर विवेकानंद के खिताब से नवाजा गया। कनिका और रविश रनरअप रहे। मुख्यातिथि ने उन्हें सम्मानित किया।