पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना वायरस से जागरूक करने के लिए मॉक ड्रिल होगी कल : एसडीएम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला प्रशासन की ओर से 16 मार्च दिन सोमवार को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बटाला शहर में कोरोना वायरस संबंधी विशेष अभ्यास (मोक ड्रिल) किया जाएगा। यह अभ्यास सेहत विभाग, सिविल के अन्य विभागों और पुलिस विभाग द्वारा मिलकर किया जाएगा। इस मोक ड्रिल में सभी विभागों द्वारा यह अभ्यास किया जाएगा कि अगर किसी व्यक्ति को कोरोना वायरस हो जाता है तो इसका इलाज कैसे करना है और बाकी लोगों में इस वायरस को फैलने से कैसे रोकना है। इस अभ्यास में सेहत टीम और अन्य विभागों के टीमों को प्रेक्टिकल जानकारी दी जाएगी। मोक ड्रिल को लेकर शनिवार को एसडीएम बटाला बलविंदर सिंह द्वारा सिविल और पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन के कान्फ्रेंस हॉल में विशेष मीटिंग की गई।

एसडीएम बटाला ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को हिदायत की कि कोरोना वायरस की मोक ड्रिल में सभी हाजिर हों और साथ ही इस बात का खास ख्याल रखा जाए कि लोगों में किसी तरह की घबराहट न पैदा हो। एसडीएम बटाला ने लोगों को अपील की कि 16 मार्च दिन सोमवार को बटाला शहर में कोरोना वायरस से बचाव के लिए जो अभ्यास किया जाना है, उस दौरान किसी भी शहरी को घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।

खबरें और भी हैं...