1000 से अधिक इपटा सदस्य करेंगे रंगमंच का प्रदर्शन
इंडियन पीपल थिएटर एसोसिएशन पंजाब की कार्यकारिणी कमेटी की मीटिंग की गई। लोक गायक अमरजीत सिंह गुरदासपुरी ने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित इपटा की तीन दिवसीय 15वीं राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस देशभगत यादगार हॉल जालंधर में नवंबर माह में कराने का फैसला किया है। इसमें एक हजार से अधिक देशभर में से इपटा सदस्य हाजिर होंगे, जो अपने-अपने क्षेत्र के सभ्याचार और रंगमंच का प्रदर्शन करेंगे। मीटिंग में इपटा के राष्ट्रीय जनरल सचिव राकेश वैदा, उपाध्यक्ष तनवीर अख्तर, राष्ट्रीय कमेटी मेंबर वनीत तिवाड़ी, मनीश श्रीवास्तव, प्रगतिशील लेखक संघ के राष्ट्रीय जनरल सचिव डॉ. सुखदेव सिरसा, प्रदेश जनरल सचिव सुरजीत जज, देशभगत यादगार कमेटी के जनरल सचिव गुरमीत सिंह, पलस मंच पंजाब प्रधान अमोलक सिंह मौजूद रहे।