पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gurdaspur News Mother39s Severed Hand And Son Reached Hospital Could Not Join

मां का कटा हाथ थाम बेटा पहुंचा अस्पताल... जुड़ न सका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धारीवाल-बटाला बाइपास स्थित गुरुद्वारा बुर्ज साहिब के पास जम्मू से अमृतसर की तरफ जा रही जमना कंपनी की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 47 यात्री जख्मी हो गए। इस हादसे में 8 वर्षीय बच्चे का हाथ, एक महिला की बाजू और एक का पांव कट गया। वहीं, बाजू कटी जख्मी महिला मुजमिल कैसर का बेटा मां की कटी बाजू तलाशता रहा। फिर जैसे ही बस को सीधा किया तो वह मां की कटी बाजू थामकर अमृतसर अस्पताल पहुंंचा। अमनदीप अस्पताल में ढाई घंटे ऑपरेशन चला, लेकिन महिला का हाथ नहीं जुड़ पाया। इसके अलावा बस के नीचे आने से मौत का शिकार बनी महिला रमा महाजन का शरीर दो टुकड़ों में बंट गया। जख्मी यात्रियों को सिविल अस्पताल गुरदासपुर, धारीवाल और नौशहरा मज्झा सिंह में दाखिल करवाया गया। वहीं, 8 गंभीर जख्मियों को प्राथमिक उपचार के बाद अमृतसर रेफर कर दिया है, जबकि 10 का सिविल में इलाज चल रहा है व अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। उधर, थाना धारीवाल पुलिस ने मृतका के बेटे नीतिश के बयान पर बस चालक गुरजिंदर निवासी फुल्लड़ा के खिलाफ धारा 304-ए, 279 व 327 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

ऐसे हुआ हादसा }हाइवे पर पलटे ट्रक के पीछे लगा बैरीकेड नहीं देख पाया चालक और बस पलट गई

जम्मू से सुबह करीब 6 बजे चली बस साढ़े आठ के करीब धारीवाल के पास पहुंची। इस दौरान बस चालक सड़क पर पलटे ट्रक के पीछे लगे बैरीकेड नहीं देख पाया और उसने बस एकदम से दूसरी तरफ मोड़ दी। इसके चलते उसने बस से नियंत्रण खो दिया और वह सड़क के बीचोंबीच जा पलटी। बस में बैठी रमा महाजन प|ी स्वर्गीय रवि महाजन निवासी कटरा बस के नीचे दब गई। क्रेन की सहायता से जब बस को सीधा किया तो उनका शरीर दो हिस्सों में बंट चुका था। आसपास के लोग तुरंत जख्मियों की सहायता के लिए मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी देहाती मनजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और जख्मियों को विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाया गया। उधर, डीसी मोहम्मद इश्फाक ने भी मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों का जायजा लिया।

}हादसे में जख्मी

}मृतक मां को ढूंढती रही बेटी...

जेएंडके के अंडर सेक्रेटरी जख्मी... हादसे में जेएंडके के अंडर सेक्रेटरी फिरदौस हुसैन पुत्र गुलाम हुसैन निवासी श्रीनगर भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनके साथ उनकी प|ी मुजमिल कैसर भी गंभीर रूप से जख्मी हुई हैं। हादसे में मुजमिल कैसर का हाथ कट गया, जिसे लेकर उनका बेटा अस्पताल पहुंचा, लेकिन हाथ जुड़ नहीं पाया। दोनों को इलाज के लिए अमृतसर रेफर कर दिया गया है।

मृतका रमा महाजन अपने बेटे नीतिश महाजन के साथ बेटी के लिए रिश्ते की बात करने के लिए अमृतसर जा रही थीं। उनकी बेटी को करीब चार घंटे तक उनकी मौत की खबर नहीं दी गई। बेटी बार-बार हर किसी से मां के बारे में पूछ रही थी। उसे केवल इतना ही बताया गया कि उसकी मां को अमृतसर रैफर कर दिया गया है।

हादसे की एसडीएम करेंगे जांच... डीसी मोहम्मद इश्फाक ने हादसे की जांच का जिम्मा एसडीएम सकत्तर सिंह बल को सौंप दिया है। इसके अलावा जिला प्रशासन की ओर से जख्मियों का फ्री इलाज कराया जा रहा है। डीसी ने जिला रेडक्राॅस सोसायटी को जख्मियों व उनके रिश्तेदारों के खाने-पीने का प्रबंध करने के लिए भी कहा है।

हादसे में आठ साल के बच्चे अर्नव का भी कट गया हाथ

सुबह 8 बजे हादसा }महिला के पति जेएंडके के अंडर सेक्रेटरी भी जख्मी, हाथ जोड़ने के लिए ढाई घंटे चला ऑपरेशन

बस में सवार ज्यादातर लोग जम्मू के रहने वाले थे। जख्मियों में अर्नव कुमार, फिरदौस हुसैन, मुजामिल कौसर, सुनील, रजनी डोगरा, सिमरन, राजिंदर कुमार, सुमित, राजेश महाजन, प्रिया कपूर, जय देवी, तनवीर, बीनू खोसला, चंदन मोहन, राजकुमार वेद, विक्की मेहरा, विजय लक्ष्मी और उर्वशी शामिल हैं। इनमें से 8 वर्षीय अर्नव पुत्र प्रमोद कुमार निवासी बिहार का दायां हाथ, मुजमिल कौसर प|ी फिरदौस हुसैन निवासी कश्मीर की बाजू और विजय लक्ष्मी प|ी राज कुमार निवासी छत्तीसगढ़ का बायां पैर कट गया है। इन तीनों के अलावा सिमरन पुत्री अमरीक सिंह निवासी जम्मू, सुमित कुमार पुत्र किशोरी लाल निवासी जम्मू, बीनू खोसला प|ी अमित खोसला निवासी जम्मू, फिरदौस हुसैन पुत्र गुलाम हुसैन निवासी श्रीनगर और राज कुमार पुत्र मंगत राम निवासी जम्मू को अमृतसर रेफर कर दिया गया है।

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन अर्नव।
खबरें और भी हैं...