- Hindi News
- National
- Gurdaspur News Mothers And Pregnant Women Are Being Aware Towards Nutritious Food Sohal
माताओं और गर्भवतियों को पौष्टिक आहार प्रति किया जा रहा जागरूक : सोहल
8 से 22 मार्च तक मनाया जा रहा पोषण माह
सामाजिक सुरक्षा, स्त्री व बाल विकाल विभाग अधीन 8 मार्च से 22 मार्च तक मनाए जा रहे पोषण माह तहत अलग-अलग विभागों द्वारा जागरुकता समारोह कराए जा रहे हैं। इस तहत गांव भुल्लेचक्क में जागरुकता समारोह कराया गया। जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी साधना सोहल ने बताया कि डीसी मोहम्मद इश्फाक की अगुवाई में जिले भर में ग्रामीण/शहरी क्षेत्र में पोषण अभियान तहत समारोह कराए जा रहे हैं। इस पोषण माह के दौरान गर्भवती महिलाओं, माताओं व बच्चों के लिए पौष्टिक खुराक की महत्ता संबंधी जागरुकता पैदा की जा रही है।
वहीं, पोषण अभियान निरोग और सेहतमंद समाज की सृजन के लिए सहायक होगा और इसके लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तंदरुस्त पंजाब मिशन तहत प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान तहत अलग-अलग विभाग माताओं को जागरुक कर रहा है कि बच्चे के पहले 6 माह अपना दूध पिलाएं, बच्चों को कोल्ड ड्रिंक या फास्ट फूड के खिलाफ अवेयर करें और पौष्टिक आहार खाने पर जोर दें। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में लोगों खान-पान बदल गया है, जिसके चलते बच्चों की लंबाई और वजन कम हो रहा है। महिलाओं में खून की कमी है और गर्भवती महिलाओं और माताओं को दूध की महत्ता प्रति जागरुक करने की जरूरत है। बच्चों और माताओं
को बीमारियों से बचाने हेतु टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किशोरावस्था के दौरान हरे पत्तेदार सब्जियां
खाएं और आयरन फोलिक एसिड की गोलियां खाएं।