पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gurdaspur News Motor Vehicles Stolen From Tubewells Of Four Farmers In A Single Night In Village Malliyan Of Baharampur

बहरामपुर के गांव मल्लियां में एक ही रात चार किसानों के ट्यूबवेलों से मोटरें चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

2 दिन पहले भी 6 किसानों की मोटरें हुईं थी चोरी

थाना बहरामपुर के अंतर्गत पड़ते गांव मल्लियां में एक ही रात खेतों से चार किसानों के ट्यूबवेलों पर लगी मोटरें चोरी हो गईं। इनमें किसान रूप सिंह, किसान सुरजीत सिंह, किसान तिरलोक सिंह, किसान गुरनाम सिंह ने बताया कि बुधवार शाम को जब खेतों से लौटे तो ट्यूबवेलों को ताला लगा कर आए थे। वीरवार सुबह आए तो उनके ट्यूबवेलों की मोटरें गायब थीं। चोर ताले तोड़कर अंदर से मोटरें चुराकर ले गए।

गौर हो कि अभी दाे दिन पहले ही गांव मछराला, पसियाल और रामपुर में एक ही रात छह किसानों की मोटरें चोरी हो चुकी हैं। जबकि गांव दोदावां स्थित कंजकां दा मंदिर से करीब डेढ़ लाख रुपए के बर्तन चुरा कर ले गए। किसानों ने इलाके में हो रही निरंतर चोरी की वारदातों पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि चोरी की वारदातों के आरोपियों को पकड़ने में पुलिस नाकामी के चलते चोर निरंतर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। गांव मल्लियां में हुई चोरी की वारदात के बारे भी पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवा दी गई है। उन्होंने एसएसपी गुरदासपुर से पुरजोर शब्दों में चोरों को पकड़ने
के लिए पुलिस को मुस्तैद करने और इन वारदातों पर रोक लगाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...