स्कूल में परीक्षा के दौरान नायब तहसीलदार ने किया दौरा
श्री हरगोबिंदपुर| सरकारी सीसे. स्कूल (लड़कियां) में चल रहे बारहवीं की परीक्षा के दौरान नायब तहसीलदार राज कुमार श्री हरगोबिंदपुर द्वारा दौरा किया गया। इस दौरान बच्चों द्वारा बढ़िया ढंग से नकल रहित पेपर किया जा रहा था। प्रिंसिपल रजनी बाला ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा जारी सारी हिदायतों को लागू किया गया है और सरकारी स्कूलों में अध्यापकों द्वारा पूरी मेहनत से पढ़ाई करवाई जा रही है, जिससे बच्चों का रूझान प्राइवेट स्कूलों से सरकारी स्कूलों में बढ़ रहा है। नायब तहसीलदार राज कुमार ने भी तस्सली प्रकट की। इस मौके उनके साथ आरसी हरजीत सिंह, रीडर विजय व अन्य मौजूद थे।