पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आने से नंगल बुट्‌टर के नौजवान की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हादसे के बाद जख्मी को उठाते लोग।

ब्यास/ गुरदासपुर | अमृतसर जालंधर हाईवे बाबा बकाला मोड पर सुबह 11 बजे के करीब मोटरसाइकिल सवार नौजवान की तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार राजविंदर सिंह निवासी गांव नंगल बुट्‌टर जिला गुरदासपुर का रहने वाला है। वह ब्यास की तरफ से आ रहा था बटाला रोड पकड़ने के लिए वह जब जीटी रोड क्रॉस करने लगा तो अचानक तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आ गया जबरदस्त तरीके से मोटरसाइकिल की टक्कर गाड़ी से हो गई, जिसमें वह गंभीर जख्मी हो गया। एंबुलेंस और आसपास के लोगों की मदद से उसे सिविल अस्पताल बाबा बकाला पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची ब्यास पुलिस की टीम ने गाड़ी चालक जो कि अमृतसर की ओर से आ रहा था और जालंधर की तरफ जा रहा था अमित कुमार पुत्र राजकुमार वासी पुलिस लाइन अमृतसर पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
खबरें और भी हैं...