पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Batala News No Installments Given Against 26 Vehicles Financed By Bank Case Against 5

बैंक से 26 वाहन फाइनांस करवाने के बाद नहीं दीं किस्तें, 5 के खिलाफ केस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फाइनांस करवाए वाहनों

की कीमत 4 करोड़ 40

लाख 48 हजार 965 रुपए

कोटक महिंद्रा बैंक से 26 वाहन फाइनांस करवाकर बाद में बैंक को किस्तें नहीं देने के आरोप में पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में थाना फतेहगढ़ चूड़ियां के एएसआई सुखजिंदर सिंह ने बताया कि वजिंदर सिंह गुलेरिया पुत्र सुखदेव सिंह निवासी फिरोज गांधी मार्केट लुधियाना ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह कोटक महिंद्रा बैंक लुधियाना में लीगल मैनेजर है। उनका बैंक लोगों को नए पुराने वाहन को फाइनांस करवा कर देता है। उनके बैंक से गुरसाजन सिंह बेदी, उसकी मां बलबीर कौर, प|ी इकबाल सिंह बेदी, गुरसाजन सिंह की प|ी प्रज्ञा दर्शनी बेदी निवासी रणजीत एवेन्यू अमृतसर, रकेश कुमार ठाकुर, उसका बेटा रंजन ठाकुर निवासी गोपाल नगर मजीठा रोड अमृतसर ने नए व पुराने 18 व्यापारिक वाहन और 8 ट्रक फाइनांस करवाए थे, जिनकी कुल कीमत 4 करोड़ 40 लाख 48 हजार 965 रुपए बनती है।

मैनेजर वजिंदर सिंह ने पुलिस बताया कि पहले तो उक्त लोगों ने बैंक में अपनी किस्तें जमा करवाई थीं, लेकिन थोड़ी देर बाद सभी ने फाइनांस वाहनों की किस्तें जमा करवाना बंद कर दिया। जब बैंक के कर्मचारियों ने उनके पास जाकर किस्त जमा करवाने के लिए कहा तो उक्त लोग टालमटोल करने लगे। बैंक की तरफ से उन सभी लोगों को नोटिस भी दिए गए, लेकिन किसी ने भी नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। थोड़े दिनों बाद बैंक कर्मचारियों ने फिर से उक्त लोगों को किस्त जमा करवाने के लिए कहा तो उन सभी ने साफ मना कर दिया कि वह अब कोई किस्त जमा नहीं करवाएंगे। उक्त सभी लोगों ने बैंक द्वारा फाइनांस किए गए वाहनों को भी खुर्द-बुर्द कर दिया है। एएसआई सुखजिंदर सिंह ने बताया कि बैंक मैनेजर वजिंदर सिंह की शिकायत की जांच थाना फतेहगढ़ चूड़ियां ने की। जांच में आरोपी पाए जाने पर गुरसाजन सिंह, प्रज्ञा दर्शनी, बलबीर कौर, राकेश ठाकुर और रंजन ठाकुर के खिलाफ धारा 420, 406, 465, 467, 468, 471 और 129-बी आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...