पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gurdaspur News Nutrition Fortnight 2020 Water Supply Department Organized Awareness Ceremony

पोषण पखवाड़ा-2020, वाटर सप्लाई विभाग ने कराया जागरुकता समारोह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सामाजिक सुरक्षा, स्त्री व बाल विकास विभाग की तरफ से 8 मार्च से 22 मार्च तक मनाए जा रहे पोषण पखवाड़े-2020 तहत अलग-अलग विभागों की तरफ से जागरुकता सेमिनार कराए जा रहे हैं। इस तहत वाटर सप्लाई व सेनिटेशन विभाग ने प्राइमरी स्कूल बब्बरी में जागरुकता समारोह कराया गया। जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी साधना सोहल ने बताया कि डीसी मोहम्मद इश्फाक की अगुवाई में जिले भर में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में पोषण अभियान तहत समारोह कराए जा रहे हैं।

सेमिनार में वाटर सप्लाई व सेनिटेशन विभाग ने कराए समारोह के दौरान एसडीओ कंवरजीत रत्तड़ा व सीडीपीओ निविधिता कुमारी ने बच्चों व गांववासियों को पानी का सदुपयोग करने और पानी की संभाल करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि खाना खाने से पहले और बाद में हाथों को अच्छे से साफ करें। अकसर में देखने में आता है कि बच्चे बिना हाथ साफ किए खाने लग जाते हैं, जिससे सेहत को नुकसान पहुंचता है। साथ ही उन्होंने गांववासियों को जागरुक किया कि वह गांव में लगे नलों को जरूरत अनुसार ही बरतें और पानी व्यर्थ ना करें। आस-पास सफाई रखें। इस मौके पर प्रिंस, सतिंदर कौर, मोटिवेटर सुषमा देवी, सुपरवाइजर रजनी बाबा, रणजीत कौर, मधुमीत कौर, आशा वर्कर इंद्रजीत कौर आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...